पॉडकास्ट एक श्रव्य माध्यम है, पर इसे हर कोई सुन नहीं सुकता। Accessibility या अभिगम्यता उत्पादों, उपकरणों, सेवाओं, या वातावरण के डिजाइन को विकलांग लोगों द्वारा उपयोग किया जा सकने का एक महत्वपूर्ण विषय रहा है। हाल ही में वॉक्स मीडिया ने पॉडकास्ट के आनंद का अनुभव बधिर या उंचा सुनने वाले लोगों तक पहुंचाने का एक अनोखा
विज़ुअल तरीका
ईजाद किया है।
अपने नए पॉडकास्ट शो
मोर दैन दिस को देखा और महसूस भी किया जा सके इसके लिये एक “
इमर्सिव ट्रांसक्रिप्ट” बनाई गई है। डेनिएल प्रेस्कॉड द्वारा
होस्ट किया गये इस शो मे, उन लोगों की कहानियां बयां की जाती हैं जो करियर, देश या अपने समुदाय को बदल कर “अपने लिए नए रास्ते तय करते हैं"। श्रृंखला
प्रीपेड फोन प्रदाता स्ट्रेट टॉक वायरलेस द्वारा प्रायोजित है।
पॉडकास्टिंग में
ट्रांसक्रिप्ट कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन वे अक्सर स्वचालित
ट्रांसक्रिप्शन से बनाये जाते हैं और मूलतः SEO के लिहाज़ से काम के माने जाते रहे हैं। वॉक्स मीडिया इससे कुछ विशेष और अलग करना चाहता था।
आप स्वयं उनके
एपिसोड ट्रांसक्रिप्ट पढ़ कर देखें, वे एपिसोड का लिप्यांतरण मात्र नहीं है। यह वाकई एक जादुई अनुभव है। लिखने की शैली पटकथा की तरह है, पर उससे भी बेहतर। विराम और विभक्ति के क्षणों को व्यक्त करने के लिए दृश्यों का उपयोग किया गया है। भावनाओं व दृश्यों में विभिन्न रंगों, छटाओं और एनिमेशन का इस्तेमाल है, जो परतों में कहानी आगे बढ़ाती है।